पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। घटना चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा (शीश महल) में हुई।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ। मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस ने मौके पर छह यूनिट भेजीं, जिनमें वाटर टेंडर और रेस्क्यू वाहन शामिल हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत पिछले 3-4 महीनों से बन रही थी और तीसरी मंजिल पर लिंटेल डालते समय ढांचा अचानक गिर गया। स्थानीय लोगों ने दमकल टीम के पहुंचने से पहले कुछ लोगों को बाहर निकाला।
राहत-बचाव अभियान जारी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।







टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।