1 नवंबर, 2026  |  00:36 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

करवा चौथ की रात मौत बनकर दौड़ा ट्रक, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

दो सगे भाइयों समेत तीन की गई जान, एक मजदूर का शव चार किलोमीटर तक घसीटता रहा ट्रक; हादसे के बाद चालक फरार

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 26 बार पढ़ा गया
करवा चौथ की रात मौत बनकर दौड़ा ट्रक, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

मुरैना/मप्र । करवा चौथ की रात नेशनल हाईवे-44 पर रफ्तार का कहर तीन परिवारों की खुशियां निगल गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घिरोना मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे मजदूर ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयावह था कि एक मजदूर का शव ट्रक में फंसकर करीब चार किलोमीटर तक घिसटता चला गया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

मृतकों की पहचान हिंगोना कला निवासी कल्लू माहौर (31), उसके भाई गोपी माहौर (18) और रामप्रकाश माहौर (50) के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन
WhatsApp

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे तीनों जड़ेरुआ मंदिर के पास मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घिरोना मंदिर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, रामप्रकाश का शव ट्रक के पहियों के बीच फंस गया और करीब चार किलोमीटर तक घिसटता रहा। घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुटने से यातायात बाधित हो गया।

सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शवों और घायल को अस्पताल पहुंचाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी थी। हादसे ने तीन परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।