5 नवंबर, 2026  |  14:19 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मऊरानीपुर में उधार के 50 हजार रुपये मांगने पर दुकानदार पर मारपीट का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर,

दो साल से बकाया रकम मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
मऊरानीपुर में उधार के 50 हजार रुपये मांगने पर दुकानदार पर मारपीट का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर,

मऊरानीपुर, झांसी। मऊरानीपुर में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुरानी मऊ निवासी रमाकांत शौंडिल्य (रेशु) ने कोतवाली मऊरानीपुर पहुंचकर ओमप्रकाश सोनी के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, दीपक मेमोरियल स्कूल के पास बड़ा बाजार की गली में रोल्ड गोल्ड ज्वैलरी की दुकान संचालित करने वाले ओमप्रकाश सोनी ने दुकान के संचालन के लिए रमाकांत शौंडिल्य से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। पीड़ित का कहना है कि करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त धनराशि वापस नहीं की गई।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp

आरोप है कि जब रमाकांत शौंडिल्य अपनी उधारी के रुपये मांगने दुकान पर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में महेंद्र श्रीवास और बव्लू यादव सहित अन्य लोगों के घटना के समय मौजूद होने का भी उल्लेख किया है।

रमाकांत शौंडिल्य ने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने, उधार दी गई 50 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।