5 नवंबर, 2026  |  10:15 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

ब्रजरज उत्सव से पत्रकार की बाइक चोरी,छह दिन बाद भी सुराग नहीं

मथुरा में आज थाना कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ स्थित ब्रजरज उत्सव स्थल से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद उमर कुरैशी की बाइक चोरी हुए छह दिन बीत गए, लेकिन पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
ब्रजरज उत्सव से पत्रकार की बाइक चोरी,छह दिन बाद भी सुराग नहीं

मथुरा में आज थाना कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ स्थित ब्रजरज उत्सव स्थल से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद उमर कुरैशी की बाइक चोरी हुए छह दिन बीत गए, लेकिन पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। घटना 29 अक्टूबर 2026 की शाम की है, जब पत्रकार समाचार संकलन के लिए उत्सव में पहुंचे थे। उनकी बाइक संख्या यूपी-85-एएफ-1177 अज्ञात चोर ले गए। शिकायत के बावजूद बरामदगी नहीं होने से पत्रकारों में नाराजगी है। घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।