मथुरा में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रखरखाव के लिए स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल और पोलिंग पार्टियों की रवानगी व वापसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने सुरक्षा, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और पार्किंग की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव 27 की तैयारी तेज,डीएम ने मंडी समिति का किया निरीक्षण
मथुरा में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रखरखाव के लिए…
⏱ 1 मिनट में पढ़ें





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।