बहराइच के उर्स मेले में आयोजित जलपरी शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शो के दौरान 20 हजार लीटर पानी से भरा पारदर्शी टैंक अचानक फट गया। इस हादसे में चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। टैंक के टूटने से कांच के टुकड़े लोगों के सिर और चेहरे में जा धंसे।
दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। शो में मौजूद एक जलपरी भी इस हादसे में घायल हुई है। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने इस मामले में सात आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में लापरवाही पाए जाने के बाद चार आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि टैंक की सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
उर्स मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की बात कही जा रही है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।







टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।