मथुरा। लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ रविवार, 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मथुरा जनपद से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में मथुरा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।महारैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, संविधान की मूल भावना की रक्षा करने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है। रैली के माध्यम से पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।रैली का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया। इसमें कुंवर सिंह निषाद, आदित्य तिवारी, मनोज गौड़, उमेश शर्मा, केके गौतम, हाकिम सिंह छोकर, पंकज चौधरी, राजा गौतम, शैलेंद्र चौधरी, हरदेव सिंह, रमेश कश्यप, अबरार, विपुल पाठक, प्रवीण ठाकुर, संदीप चौधरी, करण निषाद, आसिफ कुरैशी, सरवन अहमद, अश्वनी शुक्ला, दीपक अग्रवाल, आदेश उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, अमित दीक्षित, धीरज शर्मा, सोनम त्रिपाठी, महेश चौबे, गीता दिवाकर, अजीम शाह, बृज बिहारी सारस्वत, गौरव सिंह, शिवकुमार गौतम, राजेश कुमार, दिलशाद खान और सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।