छाता। नवागत एसडीएम साक्षी शर्मा ने मंगलवार को छाता तहसील का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बिना पूर्व सूचना तहसील परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यालयों में चल रहे कामकाज की स्थिति देखी। इस दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं और कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों के काम में देरी, लापरवाही या अनावश्यक परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयसीमा के भीतर पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने पर जोर दिया।उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी गई।गौरतलब है कि हाल ही में जिलाधिकारी सीपी सिंह ने एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए फेरबदल में प्रशिक्षु सहायक मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम को गोवर्धन में एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। वहां के एसडीएम न्यायिक संजय सिंह को एसडीएम गोवर्धन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मथुरा में एसडीएम न्यायिक रहीं साक्षी शर्मा को छाता भेजा गया है। छाता के एसडीएम अखिलेश कुमार को महावन में एसडीएम न्यायिक और महावन के एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार को सदर में इसी पद पर तैनाती दी गई है।
पदभार संभालते ही एक्शन में आईं एसडीएम साक्षी शर्मा, तहसील का किया औचक निरीक्षण
छाता। नवागत एसडीएम साक्षी शर्मा ने मंगलवार को छाता तहसील का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बिना पूर्व सूचना तहसील परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यालयों में चल रहे कामकाज…
⏱ 1 मिनट में पढ़ें





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।