6 नवंबर, 2026  |  16:57 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

खंदौली रोड पर काल बनकर दौड़ा डंपर, दो लोगों को रौंदा; एक की मौत, दूसरे का पैर आधा कटा

नगला लाले के पास हुआ भीषण हादसा, सिलेंडर भरवाने आए थे दोनों व्यक्ति; घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 17 बार पढ़ा गया
खंदौली रोड पर काल बनकर दौड़ा डंपर, दो लोगों को रौंदा; एक की मौत, दूसरे का पैर आधा कटा

आगरा। खंदौली रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर की चपेट में आने से घायल का एक पैर आधा कट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, घटना खंदौली रोड पर नगला लाले के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति नगला बिचपुरी के निवासी थे और सिलेंडर भरवाने के लिए वहां आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन चिंतित हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खंदौली रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मृतक और घायल की विस्तृत पहचान, डंपर चालक के संबंध में जानकारी तथा पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।