6 नवंबर, 2026  |  08:20 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

AMU वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: अनम रियाज बनीं अध्यक्ष, 171 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

आठ साल बाद हुए चुनाव में छात्राओं ने दिखाया उत्साह, रात दो बजे घोषित हुए परिणाम; आयशा खान उपाध्यक्ष और मरियम जान बनीं सचिव

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
AMU वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: अनम रियाज बनीं अध्यक्ष, 171 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में अनम रियाज ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। गुरुवार देर रात करीब दो बजे घोषित परिणामों में अनम रियाज ने अपनी प्रतिद्वंद्वी आयशा जमाल को 171 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर आयशा खान और सचिव पद पर मरियम जान ने बाजी मारी।

आठ साल के लंबे अंतराल के बाद हुए छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को मतदान के बाद वीमेंस कॉलेज परिसर में ही मतगणना कराई गई। निर्वाचन अधिकारी नाजिया हसन ने देर रात परिणाम घोषित किए। नतीजे आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp

अध्यक्ष पद पर बीए ऑनर्स की छात्रा अनम रियाज को 806 वोट मिले, जबकि आयशा जमाल को 635 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर बीएससी ऑनर्स की छात्रा आयशा खान ने 1090 वोट हासिल कर शमा फातमा को 510 वोटों से पराजित किया। शमा को 580 वोट मिले। सचिव पद पर मरियम जान ने 862 वोट पाकर सानिया खान को 178 मतों से हराया। सानिया को 684 वोट मिले।

कैबिनेट के आठ पदों पर जुवेरिया रहमान 1485 वोट पाकर पहले स्थान पर रहीं। उनके अलावा अमीना खानम, हिबा मनाल, सबीहा, जकिया मुर्तजा, खुशबू परवीन, मेहविश और फातिमा हसन ने भी जीत दर्ज की।

कॉलेज की कुल 4080 छात्राओं में से 2554 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर 2522 मत वैध और 32 अवैध पाए गए। आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए छात्राओं ने आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। ऐसे में यह चुनाव उनके लिए लोकतांत्रिक भागीदारी और छात्र राजनीति में नई शुरुआत का प्रतीक बन गया।

 

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।