8 नवंबर, 2026  |  22:35 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

खामिनी में पानी से भरी खाई में मिला युवक का शव, पास में क्षतिग्रस्त बाइक बरामद

आगरा का रहने वाला था मृतक सलमान, भरतपुर गेट की बेकरी में करता था काम; हादसे की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
खामिनी में पानी से भरी खाई में मिला युवक का शव, पास में क्षतिग्रस्त बाइक बरामद

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव खामिनी में शनिवार सुबह सड़क किनारे पानी से भरी खाई में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव से कुछ दूरी पर एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे कंट्रोल रूम और पीआरवी के माध्यम से युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पैशन प्रो बाइक टूटी हुई हालत में मिली। खाई में करीब 28 वर्षीय युवक का शव था। उसके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले।मृतक की पहचान सलमान (28) पुत्र ईदा निवासी समसाबाद, आगरा के रूप में हुई। उसकी खामिनी गांव में रिश्तेदारी थी। वह भरतपुर गेट स्थित एक बेकरी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, सलमान को शराब पीने की आदत थी।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी होगी, जिससे युवक की मौत हुई। हालांकि, हादसे की परिस्थितियों और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। थाना हाईवे प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।