8 नवंबर, 2026  |  22:36 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

दयालबाग में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप, बहू पर सास की कमर तोड़ने का आरोप

दयालबाग में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप, बहू पर सास की कमर तोड़ने का आरोपआगरा, 08 नवंबर। दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट में पारिवारिक विवाद के दौरान बहू पर अपनी वृद्ध सास के साथ मारपीट कर धक्का देने का…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
दयालबाग में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप, बहू पर सास की कमर तोड़ने का आरोप

दयालबाग में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप, बहू पर सास की कमर तोड़ने का आरोप

आगरा, 08 नवंबर। दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट में पारिवारिक विवाद के दौरान बहू पर अपनी वृद्ध सास के साथ मारपीट कर धक्का देने का आरोप लगा है। आरोप है कि धक्का लगने से वृद्धा जमीन पर गिर गईं और उनकी कमर की हड्डी टूट गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बेटे जतिन ने अपनी पत्नी शिवांगी के खिलाफ थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
WhatsApp

जतिन के अनुसार, घटना चार नवंबर की है। वह किसी काम से कानपुर जा रहे थे, तभी उनकी मां का फोन आया। मां ने फोन पर बताया कि घर में विवाद के दौरान शिवांगी ने उनके साथ मारपीट की और धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी मिलते ही जतिन वापस लौटे और मां को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने अपनी तहरीर में पत्नी पर मायके पक्ष के उकसावे में घटना को अंजाम देने का भी आरोप लगाया है।

एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वृद्धा का बयान, मेडिकल और एक्स-रे रिपोर्ट के साथ ही दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष का बयान सामने आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।