5 नवंबर, 2026  |  22:31 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

यमुना संरक्षण के लिए चिकित्सकों से सहयोग की अपील, आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान

रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने यमुना आरती स्थल पर किया अभिनंदन, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 11 बार पढ़ा गया
यमुना संरक्षण के लिए चिकित्सकों से सहयोग की अपील, आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान

आगरा। यमुना मैया के संरक्षण और अविरल धारा के लिए समर्पित रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने बुधवार शाम यमुना आरती स्थल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), आगरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान किया।

इस दौरान चतुर्भुज तिवारी ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया, जबकि डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने गुलदस्ता भेंट किया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में आगरा का चिकित्सा समुदाय यमुना संरक्षण और पुनर्जीवन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp

वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा जगत की सामाजिक जिम्मेदारी केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण और नदियों के संरक्षण में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर डॉ. मुकुल पंड्या, पद्मिनी अय्यर, राहुल, दीपक राजपूत, शहतोष गौतम, निधि पाठक, रंजन शर्मा, मुकेश चौधरी और गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में भेजे गए शुभकामना संदेश में डॉ. गुप्ता के यमुना संरक्षण के प्रति समर्पण और त्याग को याद किया गया। संदेश में कहा गया कि मां यमुना की सेवा में रेत समाधि से लेकर नंगे पैर रहकर की गई उनकी तपस्या को यमुना भक्त हमेशा याद रखेंगे।

रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि आईएमए अध्यक्ष के रूप में डॉ. गुप्ता यमुना संरक्षण की मुहिम को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।