5 नवंबर, 2026  |  23:11 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

तेज रफ्तार कार ने खेत में काम कर रहे तीन पीढ़ियों को रौंदा, पिता-पुत्र और पौत्र की मौत

राया के गज्जू गांव के पास जयपुर-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा, कार चालक घायल

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
तेज रफ्तार कार ने खेत में काम कर रहे तीन पीढ़ियों को रौंदा, पिता-पुत्र और पौत्र की मौत

मथुरा। राया क्षेत्र में जयपुर-बरेली हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत हो गई। गांव गज्जू के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और वहां काम कर रहे पिता, पुत्र तथा पौत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक छा गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे 70 वर्षीय जवाहर सिंह, उनके 42 वर्षीय पुत्र हमवीर सिंह और 24 वर्षीय पौत्र अंकित खेत में पूर्वजों की समाधि बनाने और रंगाई-पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार तेज गति के चलते अनियंत्रित हो गई। कार ने तीनों को टक्कर मार दी और करीब 70 मीटर दूर जाकर पलट गई। दुर्घटना में तीनों की जान चली गई। कार चालक अमन शर्मा निवासी कैलाश नगर, अटला चौकी वृंदावन घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर शव उठाने का विरोध किया। सूचना पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से दुर्घटना होने की आशंका सामने आई है। हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।