5 नवंबर, 2026  |  23:14 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई-खोया और दूध के चार नमूने लिए

मथुरा। आगामी त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और श्रद्धालुओं सहित आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई-खोया और दूध के चार नमूने लिए

मथुरा। आगामी त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और श्रद्धालुओं सहित आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को विभाग की टीम ने शहर से लेकर गोवर्धन और राया क्षेत्र तक निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई की। इस दौरान मिठाई, खोया और दूध के कुल चार नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने टाउनशिप चौराहा, मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहे पर रोडवेज बसों की जांच की। अधिकारियों ने दूसरे जनपदों से लाए जा रहे खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान किसी भी बस में संदिग्ध खाद्य सामग्री नहीं मिली। इसके बाद कच्ची सड़क स्थित पीताम्बर दास मिठाई वाला के प्रतिष्ठान से रंगीन नारियल बर्फी और खोया का एक-एक नमूना लिया गया। गोवर्धन स्थित शंकर मिल्क डेयरी से खोया तथा राया कट पर एक टैंकर से दूध का नमूना संग्रहित किया गया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी चार नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों और विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा, अरुण कुमार, नेहा और दिनेश कुमार भारती शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी रोकने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।