8 नवंबर, 2026  |  22:34 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

गोपीनाथ मंदिर में निराश्रित माताओं ने जलाए दीप, दीपोत्सव में छलकी खुशियां

सुलभ इंटरनेशनल की पहल पर आश्रय सदनों में रहने वाली महिलाओं ने किया दीपदान, उपहार और मिठाई पाकर खिले चेहरे

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
गोपीनाथ मंदिर में निराश्रित माताओं ने जलाए दीप, दीपोत्सव में छलकी खुशियां

वृंदावन। अपनों से दूर आश्रय सदनों में रहकर जीवन गुजार रहीं निराश्रित माताओं के लिए दीपावली का पर्व खुशियों की सौगात लेकर आया। सप्तदेवालयों में शामिल ठाकुर गोपीनाथ मंदिर शुक्रवार को दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित दीपोत्सव में माताओं ने उत्साह के साथ दीपदान किया। लंबे समय से परिवार से दूर रह रहीं महिलाओं के चेहरों पर दीपों के साथ खुशियों की चमक भी दिखाई दी।वृंदावन के आश्रय सदनों में रहने वाली निराश्रित माताओं को सामाजिक अपनत्व और सम्मान का एहसास कराने के उद्देश्य से सुलभ इंटरनेशनल ने वर्ष 2013 में यह पहल शुरू की थी। संस्था के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने इन महिलाओं के साथ होली, दीपावली समेत विभिन्न त्योहार मनाने की परंपरा शुरू की थी। तभी से हर साल दीपावली से पहले दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है।इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी गोपीनाथ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। माताओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। सुलभ इंटरनेशनल के प्रवक्ता मदन झा ने बताया कि आयोजन के दौरान महिलाओं को उपहार और मिठाई भी भेंट की गई।आयोजन ने निराश्रित माताओं को त्योहार के अवसर पर साथ और सम्मान का एहसास कराया। उनके लिए यह सिर्फ दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के बीच अपनापन महसूस करने का अवसर भी बना।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।