24 अक्टूबर, 2026  |  08:09 IST
Jila Nazar
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

शराब नहीं मिली तो होटल में हंगामा

कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप, पुलिस हिरासत में महिला

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
शराब नहीं मिली तो होटल में हंगामा

झांसी। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात शराब नहीं मिलने पर हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने होटल कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और चप्पल से मारने का प्रयास किया। इस दौरान होटल का कांच का दरवाजा भी लॉक से निकल गया। सूचना पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर शराब बिक्री पर प्रतिबंध के कारण होटल का बार बंद था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक महिला युवक के साथ बाइक से होटल पहुंची और शराब मांगी। कर्मचारियों ने बार बंद होने की जानकारी दी तो महिला कथित रूप से नाराज हो गई और गाली-गलौज करने लगी।

विज्ञापन
WhatsApp

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने चप्पल से मारने का प्रयास किया और कांच का दरवाजा खींच दिया, जिससे वह अपने लॉक से निकल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पर पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता करने का आरोप है। स्थिति संभालने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया।

इसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां भी हंगामे की बात सामने आई। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और वाहन में बैठाए जाने के दौरान जमीन पर लेट गई। फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और आरोपों की पुष्टि का इंतजार है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।