23 अक्टूबर, 2026  |  01:02 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

आरोपियों को जमानत मिलने पर भड़के अधिवक्ता, कलेक्ट्रेट में जुटे वकील, माफी के बाद शांत हुआ विवाद

अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों को जमानत मिलने से नाराज वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जुटकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनकी जमानत निरस्त कर जेल भेजने की मांग उठाई। इससे परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी का

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
आरोपियों को जमानत मिलने पर भड़के अधिवक्ता,   कलेक्ट्रेट में जुटे वकील, माफी के बाद शांत हुआ विवाद

झांसी। अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों को जमानत मिलने से नाराज वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जुटकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनकी जमानत निरस्त कर जेल भेजने की मांग उठाई। इससे परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया था। इसके बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट की अदालत से आरोपियों को जमानत मिल गई। इस कार्रवाई से नाराज होकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हो गए और अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
WhatsApp

स्थिति की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि मारपीट जैसे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और संबंधित आरोपियों द्वारा अधिवक्ता से माफी मांगने के बाद विवाद समाप्त हो गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे अधिवक्ता अपने घरों के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद परिसर में स्थिति सामान्य हो गई।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।