24 अक्टूबर, 2026  |  08:11 IST
Jila Nazar
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मंदिर में जूते पहनकर पहुंचीं महिला चौकी प्रभारी, वीडियो वायरल होने पर पुजारियों में नाराजगी

कार्रवाई नहीं होने पर मंदिर के कपाट अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
मंदिर में जूते पहनकर पहुंचीं महिला चौकी प्रभारी, वीडियो वायरल होने पर पुजारियों में नाराजगी

मऊरानीपुर (झांसी)। शारदीय नवरात्र की नवमी पर नगर के एक मंदिर में जूते पहनकर पहुंचीं कोतवाली मऊरानीपुर नगर की महिला चौकी प्रभारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। 

पुजारियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर मंदिर के कपाट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
WhatsApp

बताया गया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद होने की बात कही गई है। पुजारी सौरभ पंडा और विवेक पंडा ने महिला चौकी प्रभारी के जूते पहनकर मंदिर पहुंचने पर आपत्ति जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की।

वहीं, महिला चौकी प्रभारी ने बताया कि मंदिर में जेबकतरों के सक्रिय होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंची थीं। जल्दबाजी में जूते उतारना भूल गईं।

मामले में मऊरानीपुर के पुलिस उपाधीक्षक रत्नेश कुमार ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है। मंदिर में जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए था। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।