दुमका जिले के मसानजोर थाना मुख्यालय में बुधवार को दुर्गा पूजा के संबंध में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने की।
बैठक में पूजा कमेटी के सदस्यों से कहा गया कि पर्व आपसी भाईचारे से मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी अप्रिय घटना होने पर प्रशासन को तुरंत सूचना देने को भी कहा गया।
थाना क्षेत्र में पार शिमला, मसानजोर और रानीबहाल में दुर्गा पूजा की व्यवस्था है। बैठक में रंजीत कुमार पाल, पीयूष पाल, संदीप पाल और चुरका मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।