फतेहाबाद । दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार शर्मा ने भारी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पूरे जोश के साथ अपनी ताकत का एहसास कराया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस रैली में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रैली में शामिल हुए।


राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होना बेहद जरूरी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
राजेश शर्मा के साथ संजय कुमार शर्मा, अनुज प्रताप यादव, चिराग तोमर, आशीष शर्मा, शाहरुख खान, अमन शेखर, अनस खान, भावेश यादव, अमन शर्मा, मयंक यादव, मृणाल मिश्रा और सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।