1 नवंबर, 2026  |  01:37 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

अखिलेश यादव ने राजेश शर्मा को मंच पर दिया सम्मान, एमएलसी चुनाव में निभाई भूमिका की सराहना की

फतेहाबाद विधानसभा के प्रभारी रहे राजेश कुमार शर्मा के संगठनात्मक योगदान की हुई प्रशंसा, नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भी की सराहना

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 12 बार पढ़ा गया
अखिलेश यादव ने राजेश शर्मा को मंच पर दिया सम्मान, एमएलसी चुनाव में निभाई भूमिका की सराहना की

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार शर्मा को सम्मानित कर एमएलसी चुनाव के दौरान फतेहाबाद विधानसभा में उनके सक्रिय योगदान की सराहना की। पार्टी मुख्यालय पर हुई इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने राजेश शर्मा को अपने साथ मंच पर स्थान देकर सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

समाजवादी पार्टी की 93 विधानसभा फतेहाबाद के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार शर्मा ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित आगरा शिक्षक खंड एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने अखिलेश यादव को एमएलसी चुनाव के दौरान फतेहाबाद विधानसभा में राजेश शर्मा द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और संगठन के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया।

विज्ञापन
WhatsApp

उल्लेखनीय है कि एमएलसी चुनाव के दौरान पार्टी नेतृत्व ने राजेश कुमार शर्मा को फतेहाबाद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया था। चुनाव में उन्होंने संगठनात्मक सक्रियता और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता की राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सराहना की गई।

इस दौरान अखिलेश यादव ने राजेश शर्मा के प्रति आत्मीयता और सम्मान व्यक्त किया। पार्टी नेतृत्व से मिले सम्मान पर राजेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही कार्यकर्ताओं की असली पहचान है।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को सकारात्मक सोच के साथ निभाना चाहिए। नकारात्मकता को शालीनता से नकारते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बेहतर सफलता और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

इस मुलाकात के दौरान अनुज प्रताप यादव, पिंकी त्यागी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।