1 नवंबर, 2026  |  01:37 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री का भव्य स्वागत

बरना-तारोली में उमड़ा जनसमूह, फूल-मालाओं से किया कप्तान सिंह वर्मा का अभिनंदन

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री का भव्य स्वागत

फतेहाबाद। विधानसभा क्षेत्र के बरना-तारोली में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कप्तान सिंह वर्मा का क्षेत्रीय लोगों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इस दौरान फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र सिंह, प्रवेंद्र सिंह, गिर्राज सिंह और सत्यभान सिंह ने प्रदेश मंत्री का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। समारोह में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन
WhatsApp

इस अवसर पर पूर्व प्रधान गजेंद्र वर्मा, रामसेव मल्ल, टिंकू वर्मा निषाद, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, पवन बघेल, योगेश चौहान, मोहर सिंह वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, अनिल कुमार, शिवाजीत वर्मा और नरेंद्र सिंह गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने आपसी मेलजोल और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।