20 अक्टूबर, 2026  |  00:08 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

ज्यादा कमाई का लालच देकर आगरा लाने का आरोप, आधी रात नंगे पैर मिली दिल्ली की युवती

स्पा सेंटर में काम करने का दावा, दिल्ली लौटने से रोकने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
ज्यादा कमाई का लालच देकर आगरा लाने का आरोप, आधी रात नंगे पैर मिली दिल्ली की युवती

आगरा। थाना एकता क्षेत्र के 100 फुटा रोड पर देर रात दिल्ली निवासी एक युवती नंगे पैर और घबराई हुई हालत में मिली। युवती की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।

जानकारी के अनुसार, युवती दिल्ली लौटने के लिए रैपिडो बुक कर रही थी, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और आगरा के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसका आरोप है कि उसे अधिक कमाई का लालच देकर आगरा लाया गया था।

विज्ञापन
WhatsApp

युवती के मुताबिक, जब उसने वापस दिल्ली जाने की कोशिश की तो उसे रोकने का प्रयास किया गया। मौका मिलने पर वह वहां से निकल गई और पैदल सुरक्षित स्थान की तलाश में आगे बढ़ी। उसकी हालत देखकर स्थानीय लोगों ने उसे कपड़े उपलब्ध कराए और सहायता की।

फिलहाल पुलिस युवती के बयानों, स्पा सेंटर से जुड़े तथ्यों और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। युवती के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और युवती के साथ किसी तरह की जबरदस्ती हुई थी या नहीं।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।