मथुरा में 14 अक्टूबर को राया थाना क्षेत्र में हुए अपहरण मामले में बालक की सकुशल बरामदगी और दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर सोमवार को स्थानीय नागरिकों ने एसएसपी श्लोक कुमार को सम्मानित किया। नागरिकों और संभ्रांत लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार, बालक को सुरक्षित बरामद करने के साथ भाग रहे दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी पर एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार हुए सम्मानित
राया अपहरण कांड में दो आरोपी गिरफ्तार करने पर नागरिकों ने जताया पुलिस का आभार
⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।