20 अक्टूबर, 2026  |  00:48 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

बड़ा बनने निकले तीन बच्चों ने छोड़ा घर , 24 घंटे में मिले

बड़ा आदमी बनने का सपना लेकर घर से निकले तीन बच्चों को आगरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। लोहामंडी क्षेत्र के बच्चों के घर छोड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया था। बच्चे घर पर एक पत्र छोड़ गए थे, जिसमें लिखा था, “आई लव यू पापाजी और मम्मी जी,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
बड़ा बनने निकले तीन बच्चों ने छोड़ा घर , 24 घंटे में मिले

आगरा। बड़ा आदमी बनने का सपना लेकर घर से निकले तीन बच्चों को आगरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। लोहामंडी क्षेत्र के बच्चों के घर छोड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया था। बच्चे घर पर एक पत्र छोड़ गए थे, जिसमें लिखा था, “आई लव यू पापाजी और मम्मी जी, बड़ा बनकर लौटूंगा।”

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कई टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच के बाद तलाश तेज की गई। तीनों को राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास चामुंडा देवी मंदिर के निकट से बरामद किया गया।

विज्ञापन
WhatsApp

परिजनों के मुताबिक, बच्चे इंस्टाग्राम पर बाहर जाकर कुछ बड़ा करने से जुड़ी रील देखते और एक-दूसरे को साझा करते थे। वे ईदगाह बस स्टैंड से जयपुर गए थे, लेकिन अगले दिन घर की याद आने पर आगरा लौट आए।

तीनों में दो बच्चे नाबालिग हैं। बरामदगी के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।