आगरा। बाह थाना पुलिस ने ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी अनंत बरुआ उर्फ रिशु बरुआ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कथित रूप से अवैध वसूली गई 14 लाख 71 हजार रुपये की धनराशि बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को पीड़ित ने थाना बाह में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने रमेश बरुआ को करीब 15 लाख रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि नकदी से भरा बैग पकड़े जाने का भय दिखाकर पुलिस अधिकारियों के नाम पर अवैध रूप से धन वसूला गया।

शिकायत के आधार पर थाना बाह में मुकदमा संख्या 234/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
19 अक्टूबर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनंत बरुआ उर्फ रिशु बरुआ को कुथजर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाह कस्बे के मोहल्ला सराय का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा की मांग की जा रही है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।