20 अक्टूबर, 2026  |  00:12 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

डौकी में मंदिर की साउंड मशीन बनी विवाद की वजह, वृद्ध का सिर फोड़ा

थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम नाहरगंज (पोस्ट तनौरा नरपुर) में मंदिर की साउंड मशीन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। मारपीट में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
डौकी में मंदिर की साउंड मशीन बनी विवाद की वजह, वृद्ध का सिर फोड़ा

फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम नाहरगंज (पोस्ट तनौरा नरपुर) में मंदिर की साउंड मशीन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। मारपीट में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित रामसेवक मेहरा पुत्र जसवंत सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि गांव वालों ने चंदा कर मंदिर में भजन-कीर्तन के लिए डेक मशीन किराए पर मंगवाई थी। आरोप है कि 19 अक्टूबर को गांव के सूरज पुत्र रणवीर और पप्पू पुत्र राजाराम ने मशीन निकालकर साजिश के तहत उसके चाचा हरीचन्द के खेत में रख दी, ताकि चोरी का आरोप लगाया जा सके। सुबह वापस मंदिर में रख दी।

विज्ञापन
WhatsApp

विरोध करने पर आरोपियों ने हरीचन्द और उसकी बेटी बैजंती को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इससे हरीचन्द का सिर फट गया। घटना सुबह 7 बजे की है।

पीड़ित ने सूरज, सतीश, पप्पू, सेवाराम और बिन्द्री प्रसाद सहित 6 लोगों पर साजिश और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुरानी मेड़ की रंजिश भी बताई। पुलिस जांच में जुटी है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।