20 अक्टूबर, 2026  |  00:08 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

इरादतनगर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

इरादतनगर थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक अन्य बाइक के अलग-अलग पुर्जे, तीन मोबाइल फोन और 480 रुपये बरामद किए हैं।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
इरादतनगर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा। इरादतनगर थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक अन्य बाइक के अलग-अलग पुर्जे, तीन मोबाइल फोन और 480 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति दिल्ली से अपने घर जा रहा था। रास्ते में कछपुरा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर 3 अक्टूबर को थाना इरादतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
WhatsApp

17 अक्टूबर की सुबह पुलिस चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए निकेश, हरकेश और मनीष को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई होंडा साइन 125 सीसी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

 पुलिस के मुताबिक, पहचान मिटाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट हटा दी गई थी और चेसिस नंबर घिसकर मिटाने का प्रयास किया गया था। मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।