17 अक्टूबर, 2026  |  22:31 IST
Jila Nazar
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारी

विधानसभा प्रभारी राहुल चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारी

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को फतेहपुर सीकरी बाईपास स्थित राधिका पैलेस में विधानसभा प्रभारी राहुल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी एमएलसी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चुनावी तैयारियों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पार्टी ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

इस दौरान पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राशिद हसन चिश्ती, पंडित देवेंद्र शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रहीशपाल चाहर, पूर्व नगर अध्यक्ष गब्बर कुरैशी, जमील कुरैशी, इंजीनियर असलम कुरैशी, शकील उस्मानी, विधानसभा उपाध्यक्ष अफसार कुरैशी, दिनेश चौधरी, गुड्डू कुरैशी, सिंधी कुरैशी, नवाब उस्मानी, इरफान कुरैशी, चंद्रा शर्मा, राहुल चाहर, जफर हुसैन, अब्दुल कुरैशी और आसिफ कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: दिलशाद समीर, फतेहपुर सीकरी (आगरा)

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।