16 अक्टूबर, 2026  |  20:19 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

उम्र की सीमा वाय-वाय | 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन की अनोखी प्रेम कहानी

उम्र का फासला 45 साल, फिर भी साथ रहने का फैसला; औरैया की ये जोड़ी जल्द शादी रचाएगी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 13 बार पढ़ा गया
उम्र की सीमा वाय-वाय | 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन की अनोखी प्रेम कहानी

 औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से इन दिनों एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। 75 वर्षीय रामसागर और 30 वर्षीय ब्लॉगर रानी राजपूत ने सगाई कर ली है। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।

रामसागर के अनुसार, रानी पिछले लगभग दो साल से उनके घर आती थीं। वीडियो शूटिंग और लगातार मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे प्यार हो गया। उम्र के अंतर को दोनों ने कोई बाधा नहीं माना। रामसागर ने साफ कहा है कि वे जल्द ही शादी कर लेंगे।

यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है जो उम्र को प्यार की राह में सबसे बड़ा रोड़ा मानते हैं। दोनों का यह फैसला दिखाता है कि सच्चा प्रेम उम्र, जाति या अन्य बंधनों से ऊपर होता है। औरैया की इस अनोखी जोड़ी की शादी की तैयारियां जल्द शुरू होने वाली हैं।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।