9 नवंबर, 2026  |  01:50 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

दीपदान से जगमगा उठे मानसी गंगा के सभी घाट, पहली बार हुआ सामूहिक आयोजन

नगर पंचायत गोवर्धन की पहल पर दीपावली पर मनाया गया प्रकाश उत्सव, एडीएम और चेयरमैन प्रतिनिधि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
दीपदान से जगमगा उठे मानसी गंगा के सभी घाट, पहली बार हुआ सामूहिक आयोजन

मथुरा। दीपावली के पावन पर्व पर गोवर्धन की प्रसिद्ध मानसी गंगा के घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। अयोध्या की तर्ज पर पहली बार नगर पंचायत गोवर्धन की अगुवाई में मानसी गंगा के सभी घाटों पर सामूहिक दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारों दीपकों की जगमगाहट से घाटों का दृश्य आकर्षक हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश उत्सव में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम और एसडीएम गोवर्धन संजय सिंह सहित चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद नगर पंचायत के सभासदों, कर्मचारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा के विभिन्न घाटों पर दीपक जलाए। सामूहिक दीपदान से पूरा घाट परिसर रोशनी से नहा उठा। आयोजन में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीपावली की खुशियां साझा कीं।

विज्ञापन
WhatsApp

इस दौरान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दीपदान स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दीपों की रोशनी ने मानसी गंगा की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को और निखार दिया।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।