मथुरा। स्वीटी बाय एम.आर. ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जन्म जयंती के अवसर पर सेवा,संत सम्मान,धार्मिक आस्था और संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रुप की ओर से 18 अक्टूबर को ग्रीन वैली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। वहीं, 20 अक्टूबर को परिणय गार्डन में ब्रज क्षेत्र के 551 साधु-संतों के लिए प्रसादी का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थापक के जीवन मूल्यों और समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर गोवर्धन स्थित श्री दानघाटी मंदिर,बरसाना के श्री राधारानी मंदिर और मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी की विशेष पोशाक एवं फूल बंगला दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।परिवार के अनुसार, इन धार्मिक स्थलों से स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल का विशेष जुड़ाव रहा था।हीरक जयंती के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत 20 अक्टूबर को वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम, गीता शोध संस्थान में फेलिसिटी थिएटर की नाट्य प्रस्तुति ‘हमारे राम’ का मंचन होगा। इसमें राहुल आर. भूचर श्रीराम, आशुतोष राणा रावण, दानिश अख्तर हनुमान, तरुण खन्ना भगवान शिव और अमृता परिहार माता सीता की भूमिका निभाएंगे। ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार अग्रवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर लव कुमार बंसल संस्थापक की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।आयोजन की तैयारियों में परिवार और सहयोगियों की टीम जुटी हुई है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।