फतेहाबाद/ आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बाह रोड स्थित स्पर्श हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की मोटरसाइकिल संख्या UP83AL0886 को 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे बाह रोड स्थित स्पर्श हॉस्पिटल के बाहर खड़ा किया गया था। इसके बाद पीड़ित अपने काम में व्यस्त हो गया। अगले दिन 18 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे जब वह वापस आया तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। बाइक न मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए।

पीड़ित ने आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल की तलाश की और लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को ले जाता दिखाई दिया। इससे बाइक चोरी होने की आशंका की पुष्टि हुई।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कराने की मांग की है।
संवाददाता : सुशील गुप्ता, फतेहाबाद





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।