धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कथा के दौरान भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए उन्होंने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर कुछ लोग विरोध जता रहे हैं। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते सुनाई दे रहे हैं,
विज्ञापन“तुम अपने वाले ठाकुर जी तीन जगह से टेढ़े हैं। पांव के ऊपर, कमर लचकाए, गर्दन तिरछी करते हुए बंसी बजाए रहे। हमारे वाले खड़े भी सीधे होते हैं।”
धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे भगवान श्रीकृष्ण का मजाक उड़ाने वाला बयान बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे कथा के संदर्भ में कही गई बात मान रहे हैं।
भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंग मुद्रा उनकी विशिष्ट पहचान मानी जाती है। ऐसे में उनकी तुलना भगवान राम से करने और इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर बयान का पूरा संदर्भ स्पष्ट नहीं है। इस मामले में धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने आने की जानकारी नहीं है।
*फिलहाल, बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।







टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।