23 अक्टूबर, 2026  |  12:45 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

प्रेमानंद महाराज पर बयानबाजी से संत समाज नाराज, फलाहारी बाबा का बहिष्कार

रमणरेती के हनुमान टेकरी आश्रम में संतों, धर्माचार्यों और ब्रजवासियों की बैठक में लिया गया निर्णय

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 7 बार पढ़ा गया
प्रेमानंद महाराज पर बयानबाजी से संत समाज नाराज, फलाहारी बाबा का बहिष्कार

मथुरा। प्रेमानंद महाराज को लेकर कथित विवादित बयानबाजी के मामले में संत समाज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी उर्फ फलाहारी बाबा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। रमणरेती स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में आयोजित बैठक में संतों, धर्माचार्यों और ब्रजवासियों ने उनका सामूहिक एवं धार्मिक बहिष्कार करने की घोषणा की।

बैठक में शामिल संतों ने आरोप लगाया कि दिनेश फलाहारी बिना किसी प्रमाण के प्रतिष्ठित संतों और धर्माचार्यों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसी बयानबाजी से धार्मिक जगत की गरिमा और संत समाज की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

विज्ञापन
WhatsApp

संतों और ब्रजवासियों ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से बयान देते समय मर्यादा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी संत या धर्माचार्य के विरुद्ध आरोप लगाने से पहले तथ्यों और प्रमाणों की पुष्टि आवश्यक है।

बैठक में लिए गए निर्णय के तहत फलाहारी बाबा के सामाजिक और धार्मिक बहिष्कार की घोषणा की गई। इस घटनाक्रम से ब्रज के संत समाज में चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।