19 अक्टूबर, 2026  |  23:07 IST
Jila Nazar
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

नौटंकी कलाकार गजेंद्र सिंह मैथिल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार-2024 से अलंकृत, लोकनाट्य नौटंकी में योगदान को मिली पहचान

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
नौटंकी कलाकार गजेंद्र सिंह मैथिल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

मथुरा। छाता तहसील के गांव हुलवाना निवासी नौटंकी कलाकार गजेंद्र सिंह मैथिल को लोकनाट्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की ओर से बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार-2024 प्रदान किया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने उन्हें सम्मानित किया। पुरस्कार के तहत 25 हजार रुपये की धनराशि,अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस उपलब्धि से ब्रज क्षेत्र के लोक कलाकारों और नौटंकी से जुड़े लोगों में खुशी है।गजेंद्र सिंह मैथिल ने इस सम्मान को पूरे नौटंकी जगत का सम्मान बताते हुए इसे विधा से जुड़े लेखकों, गायकों, कलाकारों और प्रशंसकों को समर्पित किया। उनके अनुसार, लोकनाट्य परंपरा को आगे बढ़ाने में अनेक लोगों का योगदान रहा है।

वर्ष 1991 में हुलवाना गांव में लखीराम मैथिल और शांतिदेवी के घर जन्मे गजेंद्र सिंह ने सात वर्ष की उम्र से पंडित श्रीराम शर्मा देशल से नौटंकी गायन और हारमोनियम वादन की शिक्षा लेना शुरू किया। उन्होंने गुरु हुकुम चंद वार्ष्णेय, पद्मश्री पंडित रामदयाल शर्मा और पंडित विष्णु दत्त शर्मा से भी इस कला की बारीकियां सीखीं। वर्तमान में वह पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में कार्यालय अधीक्षक हैं और आकाशवाणी दिल्ली व मथुरा के बी-हाई ग्रेड कलाकार हैं।उनकी उपलब्धि पर लोकनाट्य जगत से जुड़े अनेक कलाकारों और विद्वानों ने बधाई दी है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।