मथुरा में आज विजिलेंस आगरा इकाई ने राजीव भवन में कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव मनीष भंडारी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि गोवर्धन ब्लॉक की अड़ींग ग्राम पंचायत में कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों के करीब 30 लाख रुपये के भुगतान के बदले सचिव ने ठेकेदार परवेज अहमद से 30 प्रतिशत कमीशन मांगा था। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राकेश यादव की मौजूदगी में जैसे ही सचिव ने एक लाख रुपये लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई से विकास विभाग में हड़कंप मच गया।
मथुरा में विजिलेंस का छापा, एक लाख रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
मथुरा में आज विजिलेंस आगरा इकाई ने राजीव भवन में कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव मनीष भंडारी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि गोवर्धन ब्लॉक की अड़ींग ग्राम पंचायत में कराए…
⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।