7 नवंबर, 2026  |  17:27 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

झांसी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 दरोगाओं के तबादले, तीन लाइन हाजिर,

एसएसपी विकास कुमार ने जारी किए आदेश, 17 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से मिली फील्ड में तैनाती,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 1 बार पढ़ा गया
झांसी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 दरोगाओं के तबादले, तीन लाइन हाजिर,

झांसी। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें 17 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से निकालकर फील्ड में तैनाती दी गई है। वहीं, कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरतने के मामले में तीन उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक गौरव अत्री को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है। मोहित कुमार को चौकी प्रभारी खण्डेराव गेट, थाना कोतवाली, ओमकार तिवारी को चौकी प्रभारी ग्रासलैंड, थाना सीपरी बाजार, शिववीर सिंह को चौकी प्रभारी बेदौरा, थाना बबीना और अनिल कुमार को चौकी प्रभारी मिनर्वा, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एक उपनिरीक्षक को चौकी प्रभारी बीएचईएल, थाना बबीना नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक आशीष कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी बंगरा, थाना उल्दन, चन्द्रशेखर को चौकी प्रभारी ग्वालियर रोड, थाना सीपरी बाजार तथा अनुज गंगवार को चौकी प्रभारी बामौर, थाना एरच बनाया गया है। विनोद कुमार को कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर में तैनात किया गया है, जबकि दिव्य प्रकाश तिवारी को चौकी प्रभारी नई बस्ती, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक अनुज कुमार को पैरवी सेल में भेजा गया है।
इसी क्रम में सत्यपाल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना टोडीफतेहपुर, रामकरन सिंह को थाना मोठ, अखिलेश कुमार को थाना मऊरानीपुर, कमल किशोर को थाना शाहजहांपुर, अंकुर राना को थाना प्रेमनगर और योगेश कुमार को थाना एरच में तैनाती दी गई है। पंकज कुमार को थाना बबीना से थाना सीपरी बाजार, रमेश चन्द्र को थाना नवाबाद से फील्ड यूनिट तथा महिला उपनिरीक्षक सुमन को थाना गुरसराय से थाना प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है।
लापरवाही पर तीन उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई
पुलिस विभाग में स्थानांतरण के साथ ही एसएसपी ने कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के मामले में तीन उपनिरीक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। इनमें थाना शाहजहांपुर में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार पटेल, थाना पूंछ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत दलबीर सिंह और थाना बरुआसागर में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसएसपी के इन आदेशों से जिले के पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर बदलाव हुआ है। एक साथ बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।