15 अक्टूबर, 2026  |  22:41 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

गे एप के जरिए किशोर को जाल में फंसाकर अपहरण, फिरौती मांगने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा। गे एप के जरिए बातचीत के बहाने 16 वर्षीय किशोर को मिलने बुलाकर अपहरण करने और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर मे…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
गे एप के जरिए किशोर को जाल में फंसाकर अपहरण, फिरौती मांगने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा। गे एप के जरिए बातचीत के बहाने 16 वर्षीय किशोर को मिलने बुलाकर अपहरण करने और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और थार गाड़ी बरामद हुई है।राया थाना क्षेत्र के हार्डवेयर कारोबारी का बेटा सोमवार दोपहर पिता को खाना देने निकला था, लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। शाम करीब चार बजे पिता के पास किशोर के व्हाट्सएप से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपहरण की बात कहकर फिरौती मांगी। घबराए पिता ने परिचित के माध्यम से किशोर के खाते में करीब 47 हजार रुपये भेजे और पुलिस को सूचना दी। तलाश के दौरान किशोर गांव कारब के पास मिल गया। उसने बताया कि तीन दिन पहले डाउनलोड किए गए गे एप पर एक लड़की से बातचीत हुई थी और मिलने के बहाने उसे बुलाया गया था। आरोप है कि थार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर फिरौती वसूली और छोड़कर फरार हो गए।सीओ गोवर्धन अनिल कुमार के अनुसार, संदिग्ध थार का पीछा करते हुए कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी की। लालपुर नहर पुलिया के पास आरोपियों की गाड़ी नहर पटरी की कच्ची सड़क पर फंस गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में रजत निवासी नगला टोटा,थाना मुरसान, हाथरस और मनीष निवासी अल्लेपुर, थाना जमुनापार, मथुरा को गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।