मथुरा। चौमुहां कस्बे में पत्रकार धर्मेंद्र सिसौदिया उर्फ डब्बू पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की गई और चाकू से वार कर बाएं हाथ की एक उंगली काट दी गई। घटना के बाद घायल पत्रकार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिसौदिया बाजार से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बीरू और कुशल, पुत्र मदनगोपाल, ने कथित तौर पर उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि कुशल ने चाकू से हमला कर दिया,जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल पत्रकार को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और कस्बे के लोगों में नाराजगी बताई जा रही है।






टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।