4 नवंबर, 2026  |  18:45 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

आगरा में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही कक्षा नौ की छात्रा को डंपर ने रौंदा, आधा घंटे तक पहिए में फंसी रही, मौत।

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत मधु नगर में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। आरएमओ चौराहे के पास गिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी से कोचिंग जा रही कक्षा नौ की छात्रा को रौंद दिया।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
आगरा में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही कक्षा नौ की छात्रा को डंपर ने रौंदा, आधा घंटे तक पहिए में फंसी रही, मौत।

आगरा। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत मधु नगर में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। आरएमओ चौराहे के पास गिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी से कोचिंग जा रही कक्षा नौ की छात्रा को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि छात्रा स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे फंस गई। करीब आधा घंटे तक राहगीर और पुलिस उसे निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी साँसें थम चुकी थीं।
सुबह आठ बजे हुआ हादसा
घटना सुबह लगभग आठ बजे की बताई गई है। सदर के सेवला की रहने वाली रिया पुत्री उमेश रोज की तरह स्कूटी से कोचिंग के लिए निकली थी। वह अभी आरएमओ चौराहे के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई और स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़कर पहुंचे। इसी बीच डंपर चालक डंपर को वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। आधा घंटे चला रेस्क्यू
छात्रा पहिए के नीचे इस कदर फंसी थी कि उसे निकालना आसान नहीं था। लोगों ने पहले अपने हाथों से उसे निकालने की कोशिश की, फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला जा सका। उस समय वह गंभीर रूप से घायल थी और बेसुध थी।
पुलिस और राहगीरों ने तत्काल उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मचा कोहराम  हादसे की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनते ही उन में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग भी उन्हें सांत्वना देते नजर आए।
एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरएमओ चौराहे और मधु नगर मार्ग पर सुबह के समय भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जबकि इसी समय स्कूली बच्चे और कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राएं भी सड़क पर होते हैं। लोगों ने भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।