4 नवंबर, 2026  |  13:16 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450

आगरा में डंपर ने कक्षा नौ की छात्रा को कुचला, मौत

स्कूटी समेत पहिए के नीचे फंसी रही छात्रा, आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला; चालक फरार

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
आगरा में डंपर ने कक्षा नौ की छात्रा को कुचला, मौत

आगरा। थाना सदर क्षेत्र के मधु नगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई। आरएमओ चौराहे के पास गिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंपर ने कोचिंग जा रही छात्रा की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे फंस गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

सुबह आठ बजे हुआ हादसा

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp

सेवला निवासी उमेश की पुत्री रिया रोज की तरह बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। वह आरएमओ चौराहे के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिया संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई और स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे फंस गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर मदद के लिए दौड़े। लोगों ने छात्रा को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा को बाहर निकाला जा सका।

परिवार में मचा कोहराम

गंभीर रूप से घायल रिया को पुलिस और राहगीर तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने सुबह के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और मधु नगर मार्ग की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।