20 अक्टूबर, 2026  |  22:52 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

विजयादशमी पर पुलिस लाइन मुरैना में विधि-विधान से सामूहिक शस्त्र पूजन संपन्न

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
विजयादशमी पर पुलिस लाइन मुरैना में विधि-विधान से सामूहिक शस्त्र पूजन संपन्न

मुरैना। विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन मुरैना में सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र पाल सिंह डाबर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन के पुजारी द्वारा विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान पुलिस बल के शासकीय शस्त्रों एवं वाहनों की पूजा-अर्चना कर जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में विजयादशमी के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं नैतिक महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
WhatsApp

इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। सामूहिक शस्त्र पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। यह पर्व हमें अन्याय और बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने के साथ ही समाज में सुरक्षा, शांति एवं सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व हमें सदैव सकारात्मक मार्ग पर आगे बढ़ने तथा समाज में आपसी सौहार्द, सद्भाव और समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। पर्व का वास्तविक संदेश अपने आचरण में सद्गुणों को अपनाना और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी से विजयादशमी के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।