आयुर्वेद से आरोग्य का महासंगम, रविवार को शिव पैलेस में होगा भव्य सेमिनार,
वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, डायमंड लीडर्स साझा करेंगे सफलता के अनुभव,
मऊरानीपुर (झांसी)। बुंदेलखंड की धरती मऊरानीपुर में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर रविवार, 29 नवंबर को भव्य सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। भद्रकाली औषधि विराट आर्युवेदा आरोग्यं परिवार के संयोजन में नगर के ब्लॉक कार्यालय के पास छतरपुर रोड स्थित शिव पैलेस में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक और कंपनी के डायमंड लीडर्स विशेष रूप से शामिल होंगे।
आयोजक मंडल के अनुसार, सेमिनार का उद्देश्य आम जनमानस को आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा, जड़ी-बूटियों के महत्व और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक स्वास्थ्य, दिनचर्या, संतुलित खान-पान, रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर जानकारी देंगे। साथ ही उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।
सेमिनार में कंपनी के डायमंड लीडर्स औषधि विराट आर्युवेदा आरोग्यं परिवार की कार्यप्रणाली, उत्पादों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजक मंडल ने नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, आयुर्वेद प्रेमियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेमिनार का लाभ उठाने की अपील की है। आयोजन को लेकर कंपनी से जुड़े कार्यकर्ताओं और आयुर्वेद में रुचि रखने वाले लोगों में उत्साह बना हुआ है।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।