मथुरा में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे परिसर की निगरानी व्यवस्था देखी। निरीक्षण के समय समाजवादी पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने, सतर्क रहने और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।