30 नवंबर, 2026  |  00:21 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं, पूर्वजों ने खून से लिखी है आजादी की कहानी": संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मुसलमानों के योगदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उससे जागरूक करना आज सबसे ज्यादा जरूरी है।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं, पूर्वजों ने खून से लिखी है आजादी की कहानी": संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मुसलमानों के योगदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उससे जागरूक करना आज सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को बार-बार अपनी देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनके पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

सांसद संजय सिंह शनिवार को माता सुंदरी रोड स्थित गालिब इंस्टीट्यूट (ऐवान-ए-गालिब) में समाजवादी चिंतक शाहनवाज कादरी की नई हिंदी पुस्तक *‘बाग़ी हिंदुस्तान और 1857’* और उर्दू पुस्तक *‘लहू बोलता भी है’* के संशोधित द्वितीय संस्करण के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

*स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज हुए सम्मानित*

विमोचन समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित भी किया गया। इनमें क़ाज़ी ज़ुल्फ़िकार अली के प्रपौत्र क़ाज़ी अनवार अहमद, नवाब अली बहादुर नवाब बांदा के प्रपौत्र नवाब शादाब बहादुर, शेख रज्जब अली के प्रपौत्र अबुल क़ैस, शहीद अशफ़ाकउल्लाह ख़ान के वंशज शादाब उल्लाह ख़ान व निज़ामुद्दीन काज़ी के पुत्र नुरूद्दीन काज़ी शामिल थे।

*वक्ताओं ने रखे विचार*

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश खैरनार ने सांसद संजय सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि गहन शोध पर आधारित इन पुस्तकों के लिए लेखक बधाई के पात्र हैं। नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराने के लिए ऐसी और पुस्तकें आनी चाहिए।

समाजवाद के प्रख्यात चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम एक सामूहिक प्रयास था और ऐसे समय में जब मुसलमानों के योगदान पर सवाल उठाए जा रहे हैं, ये पुस्तकें विशेष रूप से प्रासंगिक हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. राजकुमार जैन ने दोनों पुस्तकों को स्वतंत्रता आंदोलन की संतुलित समझ विकसित करने के इच्छुक पाठकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ बताया।

*"जहर की नदियां बर्बाद कर रही हैं जमीन" - गौहर रजा*

कार्यक्रम में वैज्ञानिक एवं कवि गौहर रजा ने 1857 के विद्रोह के समय की कौमी एकता को याद करते हुए कहा कि ये पुस्तकें लोगों में एकजुटता और प्रतिरोध की भावना को फिर से जागृत करेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरे हिंदुस्तान में जहर की नदियां जमीन को बुरी तरह बर्बाद कर रही हैं। ऐसे में इस किताब का आना महत्वपूर्ण है। यह किताब एक दस्तावेज है, इसे खरीदना और पढ़ना चाहिए। इस किताब को पढ़ने के बाद ही आप जहर फैलाने वाले पूर्वाग्रहियों का काउंटर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 1857 की लड़ाई मजहब की या हिंदू या मुसलमान या उस समय के राजाओं, किसान-मजदूरों की लड़ाई नहीं थी। इसके बाद भी हिंदू, मुसलमान, ऊंच-नीच व दलित इस लड़ाई के लिए आगे आए थे। उस समय पूरे हिंदुस्तान पर अंग्रेजों का कब्जा कुछ हिंदुस्तानियों की मदद से हुआ था।

*"संविधान की रक्षा के लिए तैयार रहें" - कादरी*

दोनों पुस्तकों के लेखक सैयद शाहनवाज अहमद कादरी ने अपनी पुस्तक के बारे में संक्षिप्त में बताया और देश को आजादी की तीसरी लड़ाई जो संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए होगी, उसके लिए तैयार रहने को कहा।

कार्यक्रम में हैदराबाद से आए पूर्व न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह व पूर्व आईएफएस जे. एस. कैलाशिया ने भी संबोधित किया। अन्य वक्ताओं ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में विभिन्न समुदायों की सामूहिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

इन पुस्तकों का प्रकाशन लखनऊ लोकबंधु राजनारायण ट्रस्ट की ओर से किया गया। इससे पहले शाहनवाज कादरी की स्वतंत्रता संग्राम में मुस्लिमों के योगदान पर ‘लहू बोलता भी है’ हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू में प्रकाशित हो चुकी है।

*- ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय*

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।