30 नवंबर, 2026  |  00:21 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

बटेश्वर में 30 नवंबर को सजेगा किसान मेला

पूसा संस्थान और मारुति सुजुकी की संयुक्त पहल से होगा आयोजन, किसानों को मिलेंगी आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 12 बार पढ़ा गया
बटेश्वर में 30 नवंबर को सजेगा किसान मेला

बटेश्वर (आगरा)। तीर्थनगरी बटेश्वर में 30 नवंबर को किसानों के लिए भव्य किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा), नई दिल्ली और मारुति सुजुकी की सामाजिक उत्तरदायित्व परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाना है।

'खेत बचाओ अभियान' के तहत आयोजन

किसान मेला 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सस्य विज्ञान संभाग एवं मारुति सुजुकी की संयुक्त पहल पर होगा। कार्यक्रम सोमवार को सुबह 11 बजे से बटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियां संस्थान के सस्य विज्ञान संभाग के विभागाध्यक्ष एवं परियोजना समन्वयक डॉ. एस.एस. राठौर के निर्देशन में की जा रही हैं।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

 आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे किसान

सस्य विज्ञान संभाग के युवा पेशेवर सुमित भदौरिया एवं हरीश कुमार ने बताया कि किसान मेले के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती, टिकाऊ कृषि पद्धतियों और नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को जागरूक कर कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने तथा खेती को आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि बदलते कृषि परिवेश में किसानों के लिए नई तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन किसानों को नवीन कृषि जानकारियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं।

 किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

आयोजकों ने आगरा जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों के समस्त किसान भाइयों से 30 नवंबर को सुबह 11 बजे बटेश्वर नाथ मंदिर परिसर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान मेले में शामिल होकर किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और उपयोगी जानकारियों का लाभ उठा सकते हैं।

 

रिपोर्ट - राज यादव (संवाददाता बटेश्वर )

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।