27 नवंबर, 2026  |  05:40 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

नहर टूटने से जलमग्न हुए खेत, आलू की फसल बर्बाद होने की आशंका

बीकापुर गांव में कई बीघा फसल पानी में डूबी, किसानों ने सिंचाई विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप; मुआवजे की मांग

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 13 बार पढ़ा गया
नहर टूटने से जलमग्न हुए खेत, आलू की फसल बर्बाद होने की आशंका

आगरा। शमशाबाद ब्लॉक के बीकापुर गांव में नहर टूटने से किसानों के खेत जलमग्न हो गए। अचानक नहर का पानी खेतों में भरने से कई बीघा में खड़ी आलू की फसल डूब गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। घटना के बाद प्रभावित किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, बीकापुर गांव के पास नहर में कटान होने से पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया। देखते ही देखते खेतों में पानी भर गया। वर्तमान में आलू की फसल खेतों में खड़ी है। ऐसे में पानी भरने से पौधों के सड़ने और पूरी फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई खेतों में अभी भी पानी भरा होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

प्रभावित किसानों का कहना है कि आलू की खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर हजारों रुपये खर्च किए गए थे। अब नहर टूटने से उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नहर की समय पर मरम्मत और निगरानी की गई होती तो यह नुकसान नहीं होता।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर फसल के नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। फिलहाल सिंचाई विभाग की टीम नहर की कटान रोकने और खेतों से पानी की निकासी कराने में जुटी है। किसानों को अब प्रशासनिक राहत और मुआवजे का इंतजार है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।