28 अक्टूबर, 2026  |  00:50 IST
Jila Nazar
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

वैश्विक मंच पर कॉर्नहोल को नई पहचान दिलाएंगे डॉ. अरविंद चित्तौड़िया

मथुरा के लिए खेल जगत से जुड़ी उपलब्धि सामने आई है। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में कॉर्नहोल खेल को शामिल किए जाने के साथ इसके निरीक्षण की जिम्मेदारी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अरविंद चित्तौड़िया…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
वैश्विक मंच पर कॉर्नहोल को नई पहचान दिलाएंगे डॉ. अरविंद चित्तौड़िया

मथुरा के लिए खेल जगत से जुड़ी उपलब्धि सामने आई है। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में कॉर्नहोल खेल को शामिल किए जाने के साथ इसके निरीक्षण की जिम्मेदारी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अरविंद चित्तौड़िया को सौंपी गई है। वह साइट विजिट के दौरान खेल स्टेडियम, तकनीकी मानकों और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेंगे, ताकि वर्ष 2029 में होने वाले मुख्य आयोजनों की तैयारियों को बेहतर बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थलों की व्यवस्थाओं, खेल से संबंधित तकनीकी आवश्यकताओं और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतियोगिता के आयोजन को निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने में सहयोग देना है।डॉ. अरविंद चित्तौड़िया को यह जिम्मेदारी मिलने पर खेल प्रेमियों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से कॉर्नहोल खेल को भारत में प्रोत्साहन मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान मजबूत करने के प्रयासों को गति मिलेगी।
 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।